बॉलीवुड

Swara Bhaskar ने जौहर करने वाली महिलाओं को बुलाया "कायर", भड़क पड़े देशवासी

बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर ने एक दफा फिर से विवादित बयान देकर लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने पद्मावत के जौहर सीन की आलोचना करते हुए संजय लीला भंसाली पर वाल दागा है।

Image

Swara Bhaskar ने जौहर करने वाली महिलाओं को बुलाया "कायर", भड़क पड़े देशवासी

बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसा लगता है कि विवाद और स्वरा का पुराना नाता है। एक बार फिर से अदाकारा स्वरा भास्कर अपने चौंकाने वाले शब्दों की वजह से खबरों में हैं। असल में स्वरा भास्कर ने एक पैनल डिस्कशन के दौरान फिल्म पद्मावत के जौहर सीन की आलोचना करते हुए कहा है कि संजय लीला भंसाली ने महिलाओं के आत्मदाह को ग्लोरिफाई किया है, जबकि एक महिला की पहचान सिर्फ उसके प्राइवेट पार्ट्स से बढ़कर होती है। संजय लीला भंसाली की पद्मावत आखिर में आते-आते महिलाओं को बस एक भोग की वस्तु बना देती है, जो सरासर गलत है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Rise and Fall 2 में एंट्री मारेंगे Hero No. 1 गोविंदा!!

स्वरा भास्कर के इस बयान से इंटरनेट पर घमासान मच गया है क्योंकि जब विदेशी मुस्लिम आक्रांता भारत पर आक्रमण करते थे तब राजस्थान की औरतें हार की स्थिति में जौहर के लिए तैयार रहती थीं। अगर उनके राजा युद्ध हार जाते थे तो वो मुस्लिम आक्रांताओं की गुलाम बनने की जगह शान से मरना स्वीकार करती थीं। स्वरा भास्कर का बयान कई लोगों को उन महिलाओं की आहूति का अपनाम लग रहा है, जिन्होंने देश के सम्मान के लिए मरना स्वीकार किया लेकिन आक्रांताओं के सामने झुकना नहीं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Woh Phir Kabhi Dikha Nahi: Nawazuddin Siddiqui के साथ म्यूजिकल थ्रिलर लाएंगे Tigmanshu Dhulia

एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, "स्वरा दीदी आप मुंह मत खोला करो... आप जब भी मुंह खोलती है तो ऐसी ही बातें बोलती हो जो लोगों को दुख देती हैं।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "शायद इनको जौहर का असली मतलब और उसके अस्तित्व के बारे में नहीं पता है, जिस कारण ये ऐसी बकवास बातें कर रही हैं।"

स्वरा भास्कर के इस बयान को लोग भारतीय महिलाओं के अपमान के रूप में देख रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसी बयानबाजी करने से पहले एक्ट्रेस को हजार बार सोचना चाहिए। खैर आपका इस मसले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article