प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में महेश बाबू को ईडी ने भेजा समन, 5.9 करोड़ लेकर कर रहे थे प्रचार

Mahesh Babu get ED Summon: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू कानूनी कार्यवाही में फंस गए हैं। उनपर रियल एस्टेट कंपनियों के साथ मिलकर आम जनता को धोखा देने का आरोप लगा है। ईडी ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। लीगल केस के चलते उन्हें शूटिंग भी रोकनी पड़ सकती है ।

Mahesh Babu get ED Summon: रियल एस्टेट फ्रॉड के मामले में परिवर्तन निदेशालय ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू( Mahesh Babu) को समन भेजा है। जिसमें उन्हें 28 अप्रैल को हैदराबाद कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। मामला हैदराबाद की दो रियल एस्टेट कंपनियों साईं सूर्या डेवलपर्स और सुराणा प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है। कंपनियों पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। हालांकि महेश बाबू का इससे यह कनेक्शन है कि वह इन दिनों कंपनियों के ब्रांड एंबेस्डर हैं और इसके लिए प्रचार करते हैं।

Mahesh Babu get ED Summon

बताया जा रहा है कि साउथ एक्टर इन दोनों कंपनियों का समर्थन कर रहे थे, जिसके चलते ईडी ने उन्हें निशाने पर लिया है। लेटेस्ट मिली रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने कंपनियों से समर्थन करने के लिए 5.9 करोड़ पहले ही ले लिए थे। अब ईडी महेश बाबू से इस मामले में पूछताछ करने वाली है। साईं सूर्या डेवलपर्स और सुराणा प्रोजेक्ट ने महेश बाबू के प्रचार का इस्तेमाल कर लोगों के साथ धोखा किया है। प्रॉपर्टी के मामले में कंपनी में इन्वेस्ट करने वाले लोगों को ठगा गया है, तेलांगना पुलिस के पास हुई एफआईआर में जिक्र किया गया है कि इसमें अधिकतर लेन-देन कैश में किया गया है।भाग्यनगर प्रॉपर्टीज लिमिटेड के निदेशक नरेंद्र सुराना, साई सूर्या डेवलपर्स के मालिक के सतीश चंद्र गुप्ता और अन्य के खिलाफ तेलंगाना पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।

End of Feed