महेश बाबू की बेटी सितारा 12 साल की उम्र में करेगी साउथ फिल्मों में डेब्यू!! नम्रता शिरोडकर ने किया खुलासा

महेश बाबू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर चर्चा में बने हुए है। महेश बाबू की बेटी सितारा कम उम्र से ही बड़ी स्टार बन गई है। इस स्टार किड की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग है और फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही उन्होंने अपनी पब्लिक अपीयरेंस और छोटे प्रोजेक्ट्स में काम कर मोटी कमाई कर रही है।

महेश बाबू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर चर्चा में बने हुए है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। महेश बाबू की बेटी सितारा कम उम्र से ही बड़ी स्टार बन गई है। इस स्टार किड की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग है और फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही उन्होंने अपनी पब्लिक अपीयरेंस और छोटे प्रोजेक्ट्स में काम कर मोटी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि सितारा के डेब्यू पर उनकी मां नम्रता शिरोडकर ने क्या कहा है।

Mahesh Babu daughter Sitara

Mahesh Babu daughter Sitara

हाल ही में एक इवेंट के दौरान सितारा से पूछा गया कि क्या वह जल्द ही फिल्मों में कदम रखेगी। इस प्रश्न पर सितारा ने नहीं बल्कि उनकी मां नम्रता ने जवाब दिया है। नम्रता शिरोडकर ने कहा-"सितारा अभी सिर्फ 12 साल की है, इसलिए हमारे पास इस पर चर्चा करने के लिए बहुत समय है।" सितारा एक जेवेलरी ब्रांड का चेहरा बन चुकी है। टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर उन्हें दिखाया गया था, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की स्टार किड बनी है।

End of Feed