Maharaja Twitter Review: विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को एक क्रूर एक्शन-थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें विजय सेतुपति अपने पुराने क्रूर अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के एक्शन को देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। ‘महाराजा’ को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। इस फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी आ गया है, चलिए जानते हैं विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ कैसी है?
Maharaja Twitter Review
‘महाराजा’ की कहानी एक नाई की है। नाई की भूमिका इस फिल्म में विजय सेतुपति निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनकी लक्ष्मी को कोई लेकर चले जाता है जिसका बदला को वो बड़े ही दिमाग से लेते हैं। ये फिल्म सस्पेंस और रहस्मयी घटनाओं से भरी हुई है। आइए जानते हैं लोगों को ये फिल्म कैसी लगी।
कई नेटिजन्स ने विजय सेतुपति के अभिनय को फिल्म के लिए एक मजबूत बेंचमार्क के रूप में सराहा है, साथ ही अन्य सभी सहायक अभिनेताओं ने भी महाराजा को देखने लायक बनाया है। वहीं एक यूज़र ने लिखा, "@VijaySethuOffl द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन के साथ दिल दहला देने वाला बदला लेने वाला ड्रामा। दिलचस्प कहानी और सभी ने शानदार अभिनय किया है। #निथिलनस्वामीनाथन ने शानदार अभिनय किया है। भावनाएं निशाने पर हैं। सिनेमाघरों में ज़रूर देखें।"
विजय सेतुपति की बदला लेने वाली कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। इस फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास, नटराज, भारतीराजा, अभिरामी, सिंगमपुली, अरुलदोस, मुनिशकांत, विनोथ सागर, बॉयज़ मणिकंदन, कल्कि और संचना नामीदास सहित कई कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। फैंस को सभी को काम बहुत पसंद आ रहा है। ये फिल्म विजय सेतुपति के लिए बहुत खास है, क्योंकि ये फिल्म उनकी एक बेहतरीन 50वीं फ़िल्म है। शानदार कलाकार के लिए क्या मील का पत्थर है, देश के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक विजय सेतुपति की अब तक की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म में से एक है। शानदार कहानी और निर्देशन के कारण इसे साउथ की बेस्ट फिल्मों से एक मना जा रहा है।
