लकी भास्कर से सामने आया Dulquer Salmaan का फर्स्ट लुक, इंटेस लुक में नजर आए एक्टर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 3, 2024, 07:25 PM IST

Lucky Bhaskar Poster Out: दुलकर सलमान को इंडस्ट्री में 12 साल पूरे हो गए हैं। एक्टर ने इस खास मौके पर अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म लकी भास्कर का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक्टर इंटेस लुक में नजर आ रहे हैं। फैंस एक्टर के पोस्टर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Lucky Bhaskar Poster Out: साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान (Dulqer Salmaan) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लकी भास्कर' का पोस्टर शेयर कर दिया है। पोस्टर में एक्टर यूनिक लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर का फर्स्ट लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक्टर ने इंडस्ट्री में 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने फैंस को सरप्राइज दिया। इस तेलुगु फिल्म का निर्देशन वैंकी अतलुरी कर रहे हैं।

दुलकर सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक्टर ने अपने लुक को चश्मे के साथ कंप्लीट किया है और कैमरे में सीरीयस होकर देख रहे हैं। उनके बैंकग्राउड में 100 रुपये का नोट दिख रहा है। एक्टर इंटेस लुक देते हुए नजर आ रहे हैं।

End of Feed