साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD: प्रभास स्टारर में हुई इन दो सुपर स्टार्स की एंट्री !! बड़े परदे पर मचेगा कोहराम

2 Actors Join Prabhas Starrer Kalki 2898 AD: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) में साउथ इंडस्ट्री के 2 बड़े एक्टर्स की एंट्री होने जा रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर नाग आश्विन ने 'कल्कि 2898 एडी' की पूरी टीम के साथ एक मेगा शेड्यूल रखने की प्लानिंग की है।

Image

Prabhas

2 Actors Join Prabhas Starrer Kalki 2898 AD: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मेकर्स ने 'कल्कि 2898 एडी' की पहली झलक 2023 में कॉमिक कॉन में जारी की थी। ऐसे में अब नाग अश्विन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सभी एक्टर्स के साथ एक मेगा शेड्यूल की शूटिंग के लिए तैयार हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने उनके मुताबिक प्रभास स्टारर में साउथ इंडस्ट्री के दो बड़े एक्टर्स का भी स्पेशल कैमियो होने जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) भी 'कल्कि 2898 एडी' में मेगा शेड्यूल में शामिल होंगे। सुनने में आ रहा है कि फिल्म में इन दोनों एक्टर्स का छोटा-मोटा कैमियो होगा। 'कल्कि 2898 एडी' को इंडिया की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। रामोजी सिटी में फिल्म के सेट पर करोड़ों रुपये का खर्चा हुआ है। इस फिल्म के लिए टीम ने आनंद महिंद्रा से कस्टमाइज्ड कारें बनाने की मांगी मदद मांगी है। उन्होंने अपनी 2015 की फिल्म येवडे सुब्रमण्यम से ही छाप छोड़ी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सलार: सीजफायर पार्ट 1' में देखा गया था। इस फिल्म ने दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का निर्देशन 'केजीएफ' फेम डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया था। फिल्म में श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे एक्टर्स लीड रोल में नजर आए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article