साउथ मूवीज

Lenin First Review: दर्शकों को सीटियां बजाने को मजबूर करेगा Akhil Akkineni का स्टाइल

अखिल अक्किनेनी की अपकमिंग मूवी 'लेनिन' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म 'लेनिन' को लेकर सामने आई खबरों की मानें तो ये ब्लॉकबस्टर मास एंटरटेनर है, जिसे सिंगल स्क्रीन के दर्शक खून एन्जॉय करेंगे।

Image

Lenin First Review: दर्शकों को सीटियां बजाने को मजबूर करेगा Akhil Akkineni का स्टाइल

KEY HIGHLIGHTS
  • 'लेनिन' को मिल रहे हैं कमाल के रिव्यूज
  • अखिल अक्किनेनी ने की शानदार एक्टिंग
  • थिएटर्स में दर्शक बजाएंगे सीटी

साउथ एक्टर अखिल अक्किनेनी इन दिनों अपनी नई मास एंटरटेनर 'लेनिन' के लिए कमर कस रहे हैं, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। लेनिन अखिल अक्किनेनी के करियर की बहुत ही अहम मूवी है, जिस कारण भी इसको लेकर दर्शकों में अलग तरह का उत्साह है। पिछले कुछ समय से अखिल की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पायी है, जिस कारण 'लेनिन' का हिट होना जरूरी है। अगर फिल्म 'लेनिन' को लेकर सामने आ रहे रिव्यूज की बात करें तो वो अच्छे हैं और ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि फिल्म 'लेनिन' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: FLASHBACK: Sangeeta Bijlani-Mohammad Azharuddin के तलाक की वजह थीं Jwala Gutta? हकीकत करेगी हैरान

पावरफुल एक्शन ड्रामा है Akhil Akkineni की Lenin

फिल्म 'लेनिन' की रिलीज में अभी थोड़ा वक्त है लेकिन उससे पहले ही ट्रेड एक्सपर्ट्स में इसको लेकर जबरदत्स बातें हो रही हैं। जिन-जिन ने 'लेनिन' के रफ कट्स देखे हैं उन्हें ये पसंद आ रही है और हर किसी को उम्मीद है कि लेनिन दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'प्यासा' छोड़ने का जिंदगी भर रहा अफसोस! दिलीप कुमार की एक 'ना' ने बदल दी Guru Dutt की किस्मत

न्यूज18 में छपी एक खबर के अनुसार, "लेनिन में दर्शकों को एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलेगा, जो सिंगल स्क्रीन दर्शकों के लिए खूब एंटरटेन करेगा। फिल्म का सबसे हाई प्वाइंट जूनियर एनटीआर का वॉयस ओवर है, जिससे मूवी की शुरुआत होती है। इसी से अखिल के कैरेक्टर को दर्शकों से मिलवाया जाता है और सभी तालियां बजाने लगते हैं। नरेशन के बाद दर्शकों को पावरफुल एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलता है, जो कहानी की टोन को सेट कर देता है।"

गांव की कहानी जीतेगी दर्शकों का दिल

'पुष्पा', 'कांतारा' और 'पेड्डी' के बाद अब अखिल अक्किनेनी 'लेनिन' में एक नई गांव की कहानी लेकर आ रहे हैं। बीते कुछ सालों में दर्शकों ने रूरल इंडिया की कहानियों को जो प्यार दिया है, उसे देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि 'लेनिन' का भविष्य उज्जवल है। 'लेनिन' की कहानी हर किसी का दिल जीतने के लिए तैयार है, जिसमें एक्शन और इमोशन का संतुलित तड़का लगाया गया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article