Krithi Shetty करेगी Ram Charan के साथ फिल्म ! कहा- उनके साथ काम करना मेरा सबसे बड़ा सपना

Krithi Shetty Praises Ram Charan : कृति ने हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान साउथ सुपरस्टार रामचरण की तारीफ की। अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ स्क्रीन शेयर करने के सवाल पर कृति ने खुशी जाहिर करते हुए कहा अगर किस्मत ने उन्हें राम चरण के साथ .....

Krithi Shetty Praises Ram Charan : कृति शेट्टी ( Krithi Shetty) अपने अगली फिल्म “मानमे” के लिए तैयार हैं, जिसमें वह शरवानंद के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। कृति ने हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान साउथ सुपरस्टार रामचरण की तारीफ की। कृति ने बताया कि वह रामचरण का बहुत सम्मान करती है और इसके पीछे एक वजह भी है।

Krithi Shetty Praises Ram Charan

कृति शेट्टी ने राम चरण( Ram charan) की अभिनय की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि "उप्पेना" में काम करने के बाद मैंने "रंगस्थलम" देखी, जिसमें राम चरण के अभिनय ने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा। अपने काम के प्रति उनका समर्पण और अपनी भूमिकाओं में पूरी तरह डूब जाने की उनकी क्षमता ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। उन्होंने आगे कहा कि स्क्रीन से परे राम चरण न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं। उनकी विनम्रता, काम करने के प्रति ईमानदारी और वास्तविक स्वभाव ने उन्हें बेहद प्रभावित किया।

End of Feed