Yash की 'टॉक्सिक' में कन्फर्म हुई Kiara Advani की एंट्री !! वायरल वीडियो देख फैन्स ने लगाए कयास

Kiara Advani Joins Yash Starrer Toxic: एंटरटेनमेंट की दुनिया से इस समय एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जिसके मुताबिक साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की नई फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का रोल कन्फर्म हो गया है। इस फिल्म में यश और कियारा की रोमांटिक जोड़ी नजर आएंगी।

Kiara Advani Joins Yash Starrer Toxic: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की नई फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) की घोषणा काफी समय पहले हो चुकी है। इस मूवी की शूटिंग भी यश काफी पहले ही शुरू कर चुके हैं। काफी लंबे से यह रिपोर्ट्स वायरल हो रही थीं कि यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में मेकर्स बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। निर्माताओं की ओर से इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई थी लेकिन अब लग रहा है कि कियारा आडवाणी ने फिल्म 'टॉक्सिक' में हुई एंट्री को अचनाक से कन्फर्म कर दिया है।

Kiara Advani Joins Yash Starrer Toxic

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने शायद गलती से यश स्टारर अपकमिंग मूवी 'टॉक्सिक' में अपने किरदार को कन्फर्म कर दिया है। कियारा को मंगलवार रात मुंबई में अपनी टीम के साथ देखा गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि कियारा शूटिंग से अपने घर की तरफ जा रही थीं। कथित तौर पर वह एक शूटिंग से घर जा रही थीं। वहां मौजूद लोगों टीम के सदस्यों में से एक को गले में "टॉक्सिक" बैज के साथ देखा गया। इसके बाद लोगों ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस की एंट्री 'टॉक्सिक' में हो गई है।

End of Feed