Salaar 2-KGF के क्रॉसओवर की खबरों के बीच पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया ट्वीट, लिखा- 'कुछ अविश्वसनीय होने...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 8, 2024, 05:27 PM IST

Prithviraj Sukumaran on Salaar-KGF Crossover: 'सालार' और 'केजीएफ' के क्रॉसओवर की खबरों के बीच पृथ्वीराज सुकुमारन का एक ट्वीट सामने आया है। जिसने 'सालार' और 'केजीएफ' के क्रॉसओवर की खबरों को हवा दी है।

Prithviraj Sukumaran on Salaar-KGF Crossover: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'सालार (Salaar)' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में प्रभास के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन के धांसू अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया था। 'सालार' के हिट होने के बाद अब फैंस को फिल्म के अलगे पार्ट का इंतजार है। 'सालार 2' को लेकर एक के बाद एक अपडेट भी सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि 'सालार' और 'केजीएफ' का क्रॉसओवर होने वाला है। अब इन सब के बीच एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन का एक ट्वीट सामने आया है। जिसके बाद इस खबर को और भी हवा मिल गई है।

Prithviraj Sukumaran on Salaar-KGF Crossover

Instagram

'सालार' और 'केजीएफ' का होगा क्रॉसओवर?

फिल्म 'सालार' होने के बाद से अपने एक्शन सीन्स को लेकर चर्चा में रही थी। फिल्म की रिलीज के बाद अब फैंस को 'सालार 2' का इंतजार है। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने 'सालार' से पहले यश की 'केजीएफ' को भी डायरेक्ट किया था। जिसके बाद से ये खबरें सामने आने लगी थी कि दोनों फिल्मों का क्रॉसओवर हो सकता है। इसी बीच पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'सलार 2' को लेकर नया अपडेट दिया है। पृथ्वीराज सुकुमारन अपने ट्वीट में क्रॉसओवर को लेकर भी बात करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकन ट्वीट में पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ये नहीं बताया है कि किस फिल्म के साथ 'सलार 2' का क्रॉसओवर होगा। पृथ्वीराज सुकुमारन के इस ट्वीट के बाद 'सालार' और 'केजीएफ' के क्रॉसओवर को लेकर चल रही खबरों को और हवा मिल गई हैं।

End of Feed