बॉक्सिंग ड्रामा से होगा Kartikeya Gummakonda का कमबैक, रिलीज किया पोस्टर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को आर एक्स 100 जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले कार्तिकेय गुम्माकोंडा जल्द ही एक बॉक्सिक ड्रामा से बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करेंगे, जिसा पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है।

आर एक्स 100 और वलिमाई जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले साउथ कलाकार कार्तिकेय गुम्माकोंडा ने अपने बर्थडे पर बड़ा ऐलान करते हुए फैंस को सरप्राइज कर दिया है और सबको बता दिया है कि वो बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कार्तिकेय गुम्माकोंडा ने बर्थडे पर ऐलान किया है कि वो जल्द ही दर्शकों के सामने अपनी नई बॉक्सिंग ड्रामा पेश करेंगे, जिसे वो खुद ही डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में वो खुद लीड रोल प्ले करते दिखेंगे और उनकी पत्नी लोहिता रेड्डी इसे कार्तिकेय क्रिएटिव वर्क्स के अंतर्गत प्रोड्यूस करेंगी। कार्तिकेय गुम्माकोंडा की ये कमबैक ड्रामा साल 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Vishkanya के फैंटसी वर्ल्ड में दिखेंगे Rajkummar Rao-Pratibha Ranta

बॉक्सिंग ड्रामा से होगा Kartikeya Gummakonda का कमबैक, रिलीज किया पोस्टर

बॉक्सिंग ड्रामा से होगा Kartikeya Gummakonda का कमबैक, रिलीज किया पोस्टर

Kartikeya Gummakonda कराएंगे खुद का कमबैक

बॉक्सिंग ड्रामा से होगा Kartikeya Gummakonda का कमबैक, रिलीज किया पोस्टर

कार्तिकेय गुम्माकोंडा ने अपनी आरएक्स 100 से दर्शकों को पागल कर दिया था और रातों-रात वो स्टारडम हासिल किया था, जिसके लिए सभी एक्टर्स तड़पते हैं। कार्तिकेय गुम्माकोंडा ने आरएक्स 100 के बाद कई अच्छी फिल्में की लेकिन वैसी सफलता नहीं दोहरा पाए, जिस कारण उनके फैंस निराश होते चले गए लेकिन अब वो दर्शकों को खुश करने के लिए खुद डायरेक्टर और राइटर की जिम्मेदारी संभालेंगे और दमदार बॉक्सिंग ड्रामा बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए वो ना केवल कैमरे के पीछे कड़ी मेहनत करेंग बल्कि कैमरे के आगे आने के लिए भी शरीर पर जमकर मेहनत करेंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Daayra Box Office Collection Day 3: Kareena Kapoor Khan की थ्रिलर ने वीकेंड खत्म होते-होते मारी लम्बी छलांग, देखें आंकड़े

End of Feed