Ranveer Singh Kantara Film Mimicry Controversy: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रणवीर इन दिनों इस फिल्म का सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं लेकिन अभिनेता का नाम अभी भी कांतारा 2 से जुड़े मिमिक्री विवाद में भी उछल रहा है. अभिनेता ने साल 2025 में गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में कांतारा फिल्म के अभिनेता ऋषभ शेट्टी के काम की तारीफ करते हुए कुछ ऐसे एक्सप्रेशन स्टेज से दिए थे, जिससे वह बुरी तरह फंस गए. अभिनेता पर धार्मिक भावनाएं ठेस पहुंचाने का आरोप लगा. इसी केस की सुनवाई 24 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट में हुई, जिसमें रणवीर ने माफी मांगने का ऐलान किया है.
Google- photo credit
मंदिर जाकर माफी मांगेंगे रणवीर सिंह
कर्नाटक हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में शिकायतकर्ता के वकील की तरफ से कई तरह की आपत्तियां जताई गई हैं. इस मामले में शिकायतकर्ता के वकील का कहना है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस मामले में दिल से माफी नहीं मांगी है. वकील ने ये भी दावा किया कि रणवीर ने सिर्फ सोशल मीडिया पर माफी मांगी है और वो दिखावटी है. उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनके मैनेजर हैंडल करते हैं. रणवीर को चामुंडी देवी मंदिर जाकर माफी मांगनी चाहिए.रणवीर सिंह की तरफ से वकील साजन पूवैया ने कहा, 'मैं माफी मांगते हुए एक एफिडेविट फाइल करूंका और मंदिर जाकर भी मांगी मांगूगी.
कब होगी अगली सुनवाई
इस मामले में न्यायाधीस एस नागप्रसन्ना की तरफ से कहा गया कि रणवीर ने गलती की है और अब इस केस की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी. तब तक रणवीर को माफी मांगनी होगी. अगर ऐसा वह कर लेते हैं तो इस केस को तुरंत बंद कर दिया जाएगा.
रणवीर सिंह ने उड़ाया था देवी का मजाक
बता दें कि फिल्म कातांरा (Kantara) में ऋषभ शेट्टी ने जिस देवता का किरदार निभाया था, उसे रणवीर ने स्टेज से महिला भूत कह दिया था. चामुंडी देवी के लिए रणवीर सिंह के ऐसे शब्दों ने विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद काफी बवाल हुआ. हालांकि, तब तो ये भी कहा जा रहा था कि रणवीर को कांतारा 3 के लिए कास्ट कर लेना चाहिए.
