Kanguva: खुले बाल लंबे पंख और खतरनाक अंदाज में दिखे Suriya, कंगुवा ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

Kanguva: कंगुवा 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से सुर्या का नए अवतार देखने को मिल रहा है, जिसमें वो बहुत ही खतरनाक नजर आ रहे हैं।

Kanguva: सूर्या अपनी आने वाली फिल्म कंगुवा को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से सुर्या का नए अवतार देखने को मिल रहा है, जिसमें वो बहुत ही खतरनाक नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि कंगुवा का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है।

Kanguva

Kanguva

कब रिलीज होगा ट्रेलर

कंगुवा के निर्माता, स्टूडियो ग्रीन ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसमें सूर्या नजर आ रहे हैं । एक्टर पहचान में नहीं आ रहे थे, वे बहुत ही खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके लंबे-लंबे पंख भी दिखाई दे रहे हैं। निर्माताओं ने इसके ट्रेलर की रिलीज की तारीख 12 अगस्त, 2024 तय की है। पोस्ट के साथ कैप्शन में आगे लिखा है, "अब इंतज़ार खत्म हो गया है। गौरव का समय आ रहा है, एक ऐसे जश्न के लिए तैयार हो जाइए जैसा पहले कभी नहीं हुआ। शानदार #KanguvaTrailer 12 अगस्त से आपके लिए तैयार है।"

End of Feed