Indian 2 Audio Launch Event : कमल हासन( Kamal Hassan) की अपकमिंग फिल्म इंडियन 2 को लेकर फैंस के बीच गजब का उत्साह नजर आ रहा है। फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने कल इसका ऑडियो लॉन्च इवेंट रखा। कल शनिवार को चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में एक मेगा ऑडियो लॉन्च इवेंट का आयोजन किया। सितारों से सजे इस कार्यक्रम में शो की पूरी स्टार कास्ट और इंडस्ट्री की कुछ अन्य जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ी कई बातें फैंस के साथ साझा की।
इस अवसर का लाभ उठाते हुए, इंडियन 2 के निर्देशक एस. शंकर( S. Shankar) ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के बारे में बात की और कहा, "कमल हासन का हर दृश्य फैंस के लिए एक ट्रीट होगा।" इसके अलावा, उन्होंने इंडियन 2 में धमाकेदार ट्रैक के लिए अनिरुद्ध रविचंदर की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "मैं पहली बार अनिरुद्ध के साथ काम कर रहा हूं और उन्होंने 6 बेहतरीन गाने दिए हैं।" लोकेश कनगराज, जो वर्तमान में रजनीकांत के साथ अपनी आगामी फिल्म की तैयारी में व्यस्त हैं, वह भी ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए । फिल्म को लेकर अपने उत्साह के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, "मैं इसकी घोषणा के बाद से ही इस फिल्म का इंतजार कर रहा हूं। जब भी मैं कमल सर, शंकर सर या अनिरुद्ध से मिलता हूं, तो हमेशा अपडेट पूछता हूं।" विक्रम में कमल हासन के साथ काम कर चुके कनगराज ने भी शूटिंग के समय का एक मजेदार किस्सा साझा किया कि कैसे उन्हें शूटिंग के तीसरे दिन एक स्पेलिंग की गलती के लिए डांटा गया था।
