Kamal Haasan की बेटी के हाथ लगी Thalapathy Vijay की ये फिल्म, Rajinikanth संग भी आएगी नजर

श्रुति हासन थलपति विजय की फिल्म में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन थलपति विजय की फिल्म GOAT में नजर आने वाली है। द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम थलपति विजय की 68वीं फिल्म है।

कमल हासन इन दिनों फिल्म कल्कि और इंडियन 2 के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब उनकी बेटी श्रुति हासन भी फिल्म में गदर काटने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार श्रुति हासन थलपति विजय की फिल्म में नजर आने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये थलपति विजय की आखिरी फिल्म है क्योंकि इस फिल्म के बाद एक्टर फिल्मी जगत छोड़कर राजनीति में नजर आएंगे।

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay

रिपोर्ट के अनुसार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन थलपति विजय की फिल्म GOAT में नजर आने वाली है। द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम थलपति विजय की 68वीं फिल्म है। इस खबर को लेकर मेकर्स ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि श्रुति हासन ने इस फिल्म में अपनी आवाज दी है, जिसे अगस्त के पहले वीक में रिलीज किया जाएगा।

End of Feed