Kalki 2898 AD Twitter Review: प्रभास से लेकर अमिताभ तक की एक्टिंग देख 56 इंच का हुआ फैंस का सीना, लोग बोले- 'हॉलीवुड के बाप...'

Prabhas film Kalki 2898 AD Twitter Review: सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 एडी सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ट्विटर पर छा गई है। इस मूवी को देखने के बाद लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया है।

Prabhas film Kalki 2898 AD Twitter Review: सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 एडी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। इस मूवी में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन समेत कई दिग्गज सितारे नजर आ रहे हैं। जब इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से ही लोगों ने फिल्म को देखने का मन बना लिया था। एडवांस बुकिंग के मामले में इस मूवी ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले है। जानकारी के मुताबिक ये मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग करने वाली है। अब फिल्म रिलीज होने के साथ ही ट्विटर पर छा गई है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कल्कि 2898 एडी को देखने के बाद लोग क्या कह रहे हैं।

कल्कि 2898 एडी का बजा डंका

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब रिलीज के साथ ही इस मूवी ने गर्दा उड़ा दिया है। ट्विटर पर प्रभास की कल्कि 2898 एडी को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, भाई प्रभास ने तो धमाका कर दिया है। वहीं दूसरे ने कहा, अमिताभ बच्चन कमल हासन सभी ने धमाल मचा दिया है। बता दें कि सिनेमाघरों में कल्कि 2898 एडी के हर एक सीन पर लोग सीटियां बजा रहे हैं। अब कहना गलत नहीं होगा कि कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।

End of Feed