साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD: अश्वत्थामा के एंट्री पर झूम उठे फैन्स, अर्जुन बनकर विजय देवरकोंडा ने किया प्रभास से मुकाबला

Vijay Deverkonda in Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को आज मेकर्स ने वर्ल्डवाइड रिलीज कर दिया है। इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स बेकरार थे। इस समय सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें अश्वत्थामा की एंट्री के साथ-साथ विजय देवरकोंडा को देखा जा सकता है।

Image

Kalki 2898 AD

Vijay Deverkonda in Kalki 2898 AD: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) आज यानी 27 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लोगों ने सिनेमाघरों से फिल्म के कई सीन्स इंटरनेट पर शेयर करना शरू कर दिए हैं। इस समय एक्स अकाउंट पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को अश्वत्थामा के रूप में एंट्री करते हुए देखने के बाद फैन्स झूम उठे हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के एक और जाने-माने एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) भी प्रभास (Prabhas) से मुकाबला करते दिखाई दे रहे हैं।

एक्स अकाउंट पर एक यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिए हैं। विजय देवरकोंडा को अर्जुन के रूप में देखने के बाद फैन्स का सीना 56 इंच का हो गया है। इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि विजय देवरकोंडा को प्रभास को से मुकाबला करते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चन की धांसू एंट्री ने फैन्स को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया है।

नाग आश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास और अमिताभ बच्चन के अलावा कई कलाकार मौजूद हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कमल हासन सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। लोगों की ओर से फिल्म को अब तक अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। हरकोई इसकी तारीफ कर रहा है। फिल्म के ट्रेलर को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article