Prabhas Entry in Kalki 2898 AD: प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD आज बड़े परदे पर फैंस के लिए रिलीज कर दी गई है। ऐसे में सुबह से लोग सिनेमाघरों के बाहर पहले शो के चलते भीड़ लगाए बैठे हैं। प्रभास के फैंस ने इस दिन को देश में एक त्योहार की तरफ बना दिया है आतिशबाजी कर। ऐसे में अब फिल्म से जुड़े कई क्लिप्स सामने आ रहे हैं जिसमें से प्रभास की एंट्री ने सभी का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर प्रभास की एंट्री देख दर्शक तालियाँ बजाते हुए नहीं थम रहे हैं।
कल्कि 2898 AD (Kalki 2898 AD) में प्रभास ने भैरव का किरदार निभाया था जिसे देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज फिल्म रिलीज होने के बाद फैंस की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी। ट्विटर पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रभास की एंट्री दिखाई दे रही है। भैरव के किरदार में प्रभास की एंट्री ने सभी का दिल मानो जीत लिया है और अपने सवैग से एक्टर दुश्मनों के पसीने छुड़ा रहे हैं। यह सीन देख फैंस अपनी सीट से खड़े होकर सीटियाँ बजाने लगे तो कई लोग स्क्रीन के आगे जाकर नाचने लगे।
प्रभास (Prabhas) के लिए लोग का क्रेज देख लग रहा है की कल्कि 2898 AD बड़े परदे पर कमाल दिखा रही है। फिल्म में प्रभास और दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दुलकीर सलमान, दिशा पटानी जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं। फिल्म को साउथ के बड़े डायरेक्टर नाग आश्विन ने डायरेक्ट किया है।
