Kalki 2898 AD Box Office Opening (Japan): प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि 2898 एडी 3 जनवरी, 2025 को जापानी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस जापान में भी बहुत पसंद कर रहे हैं। प्रभास की फिल्म जापानी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और नोटों की बारिश कर रही है। बता दें प्रभास की ये फिल्म पहले दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। साथ ही कल्कि 2898 एडी ने RRR और Saaho को पीछे कर दिया है। ये फिल्म सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
Kalki 2898 AD Box Office Opening
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 3.7K दर्शकों के साथ शुरुआत की। बता दें जापान में भारत की फिल्मों को सीमित शो मिलते हैं। इससे पहले RRR जैसी फिल्मों को भी सीमित शो मिले थे, लेकिन उन्हें 8.2K दर्शक मिले थे। यह फिल्म जापान में एक साल से ज़्यादा चली थी। अब कल्कि 2898 AD से भी इसी तरह के रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज की खबर फैंस के साथ शेयर किया है- इसमें लिखा था, "कल्कि 2898AD अब जापान के सिनेमाघरों में रिलीज।"
ओटीटी में कहां देखें कल्कि
कल्कि 2898 एडी फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, कमल हासन, अमिताभ बच्चन, अन्ना बेन और शोभना लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है और प्रियंका दत्त, अश्विनी दत्त और स्वप्ना दत्त ने इसका निर्माण किया है। फिल्म को लगभग 500-600 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इसने 646.31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 1042.25 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। फिल्म का हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर और फिल्म का साउथ वर्जन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।
