Kalidas Jayaram-Tarini Wedding: शादी के बंधन में बंधे कालिदाल जयराम और तारिणी, पहली तस्वीरें आईं सामने

Kalidas Jayaram-Tarini Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 04 दिसंबर को शादी रचाई थी। रिपोर्ट के अनुसार कपल ने 8 दिसंबर को त्रिशूर के गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर में अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "HITCHED।"

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 04 दिसंबर को शादी रचाई थी। अब कालिदास जयराम ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड तारिणी कलिंगरायार से शादी कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार कपल ने 8 दिसंबर को त्रिशूर के गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर में अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई है। हाल ही में एक्टर ने अपनी पत्नी के साथ पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस फोटो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं।

Kalidas Jayaram Tarini Wedding

Kalidas Jayaram Tarini Wedding

पहली तस्वीर आई सामने

एक्टर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "HITCHED।" खास मौके पर तारिणी ने गोल्डन कढ़ाई वाली एक लाल साड़ी पहनी है। उन्होंने हार, झुमके, चूड़ियां और एक मांग टीका से अपने लुक को पूरा किया है। दूसरी ओर कालिदास जयराम ने लाल धोती और पीले रंग के अंगवस्त्र पहने नजर आ रहे हैं।

End of Feed