जूनियर एनटीआर ने प्रशांत नील की फिल्म के लिए घटाया इतना वजन, एक्टर को देख पहचान नहीं पाए फैन्स

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में साउथ स्टार काफी दुबले-पतले दिख रहे हैं। तस्वीर देखकर फैंस को काफी ज्यादा चिंता हो रही है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने अपना वजन क्यों कम किया है। एक्टर जल्द ही वॉर 2 में नजर आने वाले हैं।

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों वॉर-2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहे कि इस फिल्म में दोनों एक दूसरे हाथा-पाई करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा जूनियर एनटीआर प्रशांत नील की फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए वे दिन-रात कमर कस रहे हैं। हाल ही में एक्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, जिसमें उनका अलग लुक नजर आ रहा है।

Junior NTR

Junior NTR

हाल ही में सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर की नीली शर्ट और काली पैंट वाली तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में एक्टर काफी ज्यादा दुबले-पतले दिख रहे हैं। एनटीआर को इस हाल में देखकर फैन्स को उनके हेल्थ की चिंता होने लगी है। वही कुछ लोग एक्टर के वेट लॉस के पीछे Ozempic का भी कारण बता रहे हैं। फोटो देखन के बाद एक ने लिखा-"भाई, जब तुम इतने पतले हो तो यह अच्छा नहीं लगता। हम मोटा टाइगर वापस चाहते हैं।"

End of Feed