'ड्रैगन' की शूटिंग के लिए मैंगलोर पहुंचे Jr NTR, प्रशांत नील ने कर डाली तगड़ी प्लानिंग

Jr NTR to Start Shoot for Dragon: साउथ की फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने एक धांसू एक्शन मूवी 'ड्रैगन' (Dragon) के लिए मशहूर डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) संग हाथ मिलाया है। इस मूवी की शूटिंग शुरू करने के लिए जूनियर एनटीआर मैंगलोर पहुंच चुके हैं।

Jr NTR to Start Shoot for Dragon: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह बात पहले ही कन्फर्म हो गई है कि जूनियर एनटीआर ने मशहूर डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) की नेक्स्ट मूवी के हाथ मिलाया है, जिसका टाइटल 'ड्रैगन' (Dragon) रखा गया है। इस फिल्म की शूटिंग करने के लिए अब जूनियर एनटीआर कर्नाटका के मैंगलोर पहुंच चुके हैं। प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की साथ में कई पिक्स भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Prashanth Neel and Jr NTR

मेकर्स ने 'ड्रैगन' मूवी की शूटिंग जहां शुरू होगी, उस लोकेशन से कई पिक्स शेयर की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैंगलोर में लगभग 3 हफ़्तों तक जूनियर एनटीआर इस धांसू एक्शन मूवी की शूटिंग करेंगे। इस मूवी के लिए जूनियर एनटीआर ने काफी वजन भी कम किया है। फिल्म में उन्हें लीन लुक में देखा जाएगा। इस मूवी में रुक्मिणी वसंत को फीमेल लीड रोल में देखा जाएगा। बताया जा रहा है की इस मूवी के लिए मेकर्स ने एक और हीरोइन को स्पेशल रोल में लेने का मन बनाया है।

End of Feed