Prabhas की 'Kalki 2898 AD' में और दो सुपरस्टार्स की हुई धमाकेदार एंट्री !! नाम जानकार होगी खुशी

Jr NTR and Nani in Kalki 2898 AD: मीडिया से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान के बाद अब प्रभास की आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898एडी' (Kalki 2898 AD) में साउथ के दो और एक्टर्स को अहम भूमिका में देखा जाएगा। यकीन मानिए नाम जानकार आपको बहुत खुशी होने वाली है।

Jr NTR and Nani in Kalki 2898 AD: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की 'सलार' का पहला रिलीज होने के बाद मेकर्स ने अब अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898एडी' (Kalki 2898 AD) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीते दिनों रिपोर्ट्स आई थीं थी कि इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान की धांसू एंट्री होने जा रही है। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स इस समय वायरल हो रही हैं उन्होंने फैन्स को भी हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान के बाद निर्माताओं ने प्रभास स्टारर में साउथ के दो और बड़े सुपरस्टार्स को लेने का फैसला किया है। आइए जानें कौन है वो दो बड़े एक्टर्स?

Prabhas

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अब नानी और जूनियर एनटीआर की एंट्री होती दिखाई दे रही है। इस फिल्म में दोनों का एक छोटा और दमदार रोल होगा। सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म में नानी को क्रिपाचार्य और जूनियर एनटीआर को परशुराम के रोल में देखा जाएगा। फिल्म का क्लाइमेक्स सीक्वेंस होना अभी बाकी है।

End of Feed