Jayam Ravi’s Secret Relationship: जयम रवि और आरती रवि इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कपल ने अपना 15 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया था। कपल के दो बच्चे है। कुछ दिनों पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि उन्होंने आपसी सहमित से ये रिश्ता खत्म किया है, लेकिन आरती ने पोस्ट कर कहा था कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी। अब ऐसी अफवाहें है कि जयम रवि ने किसी दूसरी महिला के कारण ये रिश्ता खत्म किया है।
Jayam Ravi’s Secret Relationship
क्या ये था कारण
बता दें जयम रवि ने 09 सितंबर को पोस्ट शेयर किया था और फैंस को जानकारी दी थी कि उन्होंने आपसी सहमति से 15 साल का रिश्ता खत्म कर दिया है। अब चौंकाने वाली खबरे सामने आ रही है। तमिल मैगजीन नखीरन के अनुसार जयम रवि बैंगलोर की सिंगर केनिशा फ्रांसिस को डेट कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पत्नी आरती से तलाक लेना का कारण भी यही था।
पत्नी के साथ नहीं मनाई थी सालगिरह?
ऐसी अफवाहें है कि जयम और केनिशा गोवा में समय बिताने गए थे। उसी दौरान दोनों का ओवरस्पीडिंग के कारण चालान कट गया था, लेकिन मामले में मोड़ तब आया जब जयम की एक्स पत्नी आरती को इस मामले में अलर्ट मिला। ऐसा भी कहा जा रहा है कि एक्टर ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ 14वीं शादी की सालगिरह मनाना छोड़ केनिशा फ्रांसिस के साथ गोवा में समय बिताना सही समझे थे। वही ऐसा भी कहा जा रहा था कि ये रिश्ता खत्म करने के पीछे आरती के भाई और माता का भी हाथ था।
