Jani Master Wife Reaction: हाल ही में यौन उत्पीड़न के मामले में जानी मास्टर उर्फ शेख जानी बाशा को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। बता दें जानी मास्टर के ऊपर 21 वर्षीय फीमेल कोस्टार के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। ऐसा कहा जा रहा था जानी मास्टर और उनकी पत्नी आयशा ने उस लड़की को धमाका भी था। जिसके बाद पुलिस कोरियोग्राफर को पोस्को अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर ली थी।अब कोरियोग्राफर की पत्नी आयशा का रिएक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं कि उनकी पत्नी ने क्या कहा है।
जानी मास्टर को हमेशा के लिए छोड़ दूंगी
जानी मास्टर के खिलाफ गंभीर आरोप लगने के बाद उनकी पत्नी सुमालता उर्फ आयशा ने मीडिया के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है। बता दें हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आयशा ने कहा-जानी मास्टर के खिलाफ जो आरोप लगाए गए है वो बिल्कुल भी सही नहीं है। बता दें ऐसा कहा जा रहा था कि जब जानी मास्टर ने उस लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया था तब वह नाबालिग थी। इस पर आयशा ने कहा "यह आरोप कि 16 साल की लड़की का उत्पीड़न किया गया। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अगर लड़की सबूत दिखा दें तो मैं जानी मास्टर को हमेशा के लिए छोड़ दूंगी।"
जैसे उनपर आरोप लगे हैं वो वैसे बिल्कुल नहीं है
आयशा का कहना है कि लड़की ने जानी मास्टर की इमेज खराब करने के लिए ऐसा कदम उठाया है। उन्होने कहा कि मैं पिछले 14 सालों से जानी मास्टर को जानती हूं। 14 साल पहले हमारी शादी हुई थी। हमारा कोई बच्चा भी नहीं। मैं बहुत अच्छे से जानी मास्टर को जानती हूं। जैसे उनपर आरोप लगे हैं वो वैसे बिल्कुल नहीं है। आयशा ने लड़की पर सवाल उठाते हुए ये भी कहा कि लड़की को अगर कोई तकलीफ थी तो उसने पहले शिकायत क्यों नहीं की और अभी सामने क्यों नहीं आई है।
