साउथ मूवीज

Jayam Ravi ने क्यों तोड़ा आरती संग 15 साल का रिश्ता, ये दो शख्स बने पत्नी-पति के बीच दरार?

जयम रवि और उनकी पत्नी आरती ने 09 सितंबर को आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। बता दें एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। जिसके बाद से फैंस को काफी चिंता हो रही है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस को काफी झटका लगा है।

Image

Jayam Ravi

जयम रवि और उनकी पत्नी आरती ने 09 सितंबर को आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। बता दें एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। जिसके बाद से फैंस को काफी चिंता हो रही है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस को काफी झटका लगा है। फैंस को विश्वास नहीं हो रहा है कि एक्टर 15 साल की शादी को एक बार में कैसे तोड़ सकते हैं, लेकिन एक्टर ने पोस्ट शेयर कर साफ किया था कि उन्होंने ये फैसला सोच समझकर लिया है। अब लोगों का कहना है कि उनका तलाक इन दो शख्स के कारण हो रहा है।

बता दें तलाक के बाद से जयम रवि की एक्स पत्नी आरती ने सारी फोटो अपनी सोशल मीडिया से हटा दी। इस बात से फैंस को काफी झटका लगा है। आइए जानते हैं कि किन दो लोगों के कारण पत्नी-पति के इस रिश्ते में दरारा आ रही है। बता दें इन कपल को साउथ का बेस्ट कपल मना जाता है, लेकिन अब ऐसी अफवाहें है कि कपल का तलाक आरती की मां और भाई के कारण ऐसा हो रहा है। एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि जयम रवि और उनकी पत्नी आरती का तलाक के पीछे की वजह सिर्फ उनकी मां और भाई है।

कब हुई थी शादी

बता दें एक्टर ने पोस्ट कर जानकारी दी थी कि उनके तलाक का ऐसा कोई कारण नहीं है। कपल आपसी सहमति से ऐसा कर रहे हैं, लेकिन अब ऐसी अफवाहें सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि मां और भाई के सामने जयम रवि की बड़ी बहस हो गई थी। तलाक का ऐलान करते हुए एक्टर ने कहा था कि ये बहुत दर्दनाक है, लेकिन उन्हें जो भी किया है बहुत सोच समझकर किया है। बता दें एक्टर ने बहुत समय तक डेटिंग करने के बाद आरती से 4 जून, 2009 को दोस्तों और परिवार के करीबी लोगों के सामने शादी की थी। इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं जिसका नाम आरव और अयान है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article