Samantha Ruth Prabhu Photo: सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में उनके एक्स पति नागा चैतन्य ने अपनी प्रेमिका शुभिता धुलिपाला के साथ सगाई की थी, जिसके बाद से फैंस को सामंथा की चिंता हो रही थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली सीरीज रक्त ब्रह्मांड की शूटिंग शुरू कर दी है। अब फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है-'सपने देखना कभी बंद नहीं करना चाहिए। बहुत समय बाद फिल्म के सेट पर वापस आकर बहुत खुशी हुई।" इस फोटो में एक आईडी नजर आ रही है, जिसमें सामंथा लिखा हुआ है उसके बगल में बैग और पेंसिल रखी हुई है। इस फोटो को पोस्ट करने के बाद फैंस अब एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। इस फोटो में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा-ऑल द बेस्ट। वही एक यूजर ने लिखा-मैं इस सीरीज का इंतजार कर रहा हूं। वही दूसरे ने लिखा-आपके एक्शन सीक्वेंस का बेसब्री से इंतजार है।
आदित्य रॉय कपूर के साथ आएंगी नजर
रक्त ब्रह्मांड - द ब्लडी किंगडम सीरीज का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को एक्शन सीरीज बताया जा रहा है। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर भी नजर आने वाले हैं। ये पहली बार है जब एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। फैंस उनको एक्टर के साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दिखाई दे रहा था कि एक्ट्रेस ने अपने बालों को रेड कलर करवाया है। सामंथा रुथ प्रभु को आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ कुशी में देखा गया था। ये फिल्म रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी।
