Janhvi Kapoor will Join Mahesh Babu SSMB29: बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म मिस्टर एण्ड मिसेज माही को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी अब साउथ की जनता का दिल जीतने की तैयारी कर रही है। धड़क एक्ट्रेस ने अपनी पहली तमिल फिल्म देवरा का एलान तो कर दिया है उसी के साथ अब खबरे तेज हैं कि जान्हवी कपूर महेश बाबू के साथ अगली फिल्म साइन कर सकती है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर
अब, ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि जाह्नवी कपूर राजामौली ( S.S Rajamouli ) की आगामी फिल्म "SSMB 29" में महेश बाबू( Mahesh Babu) के साथ काम करने के लिए बातचीत कर रही हैं। राजामौली की चुनी हुई फिल्म के लिए जान्हवी कपूर को एकदम सटीक माना जा रहा है, इसी के साथ यह भी बताया जा रहा है कि जान्हवी कपूर उनके साथ काम भी करना चाहती है। महेश और राजामौली के साथ फिल्म में जान्हवी का होना फैंस के बीच उत्साह पैदा करने वाला है। उद्योग के दो सबसे बड़े सितारों के साथ काम करने का अवसर, साथ ही राजामौली की शानदार सिनेमाई कला को देखने का मौका कौन नहीं मिस करना चाहेगा । अगर ऐसा होता है तो यह बेशक कमाल की फिल्म होने वाली है।
बता दें कि "SSMB 29" की नायिका के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बॉलीवुड और तेलुगु सिनेमा में उनकी एक साथ उपस्थिति और फिल्म का बड़े स्तर पर रिलीज होना जान्हवी कपूर के करियर के लिए बड़ा कदम हो सकता है।
