Janhvi Kapoor ने क्यों किया बॉलीवुड से साउथ का रुख? वजह जानकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2024, 08:00 PM IST

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा' में तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जान्हवी कपूर की फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले और इसने पहले दिन कमाई भी अच्छी की।

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा' में तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म से पहली बार एक्ट्रेस साउथ सिनेमा में नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जान्हवी कपूर की फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले और इसने पहले दिन कमाई भी अच्छी की। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने साउथ रुख पर कुछ खुलासा किया है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor

जान्हवी कपूर ने कहा है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से उन्हें अपनी दिवंगत सुपरस्टार मां श्रीदेवी के करीब होने का एहसास होता है। जान्हवी तेलुगु स्टार राम चरण के साथ उनकी फिल्म में भी नजर आएंगी।

End of Feed