Janhvi Kapoor को जन्मदिन पर मिला नायाब तोहफा, Ram Charan की RC 16 में जगह हुई पक्की

Janhvi Kapoor To Cast In Ram Charan RC16: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का आज 27वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर उन्हें एक नायाब तोहफा भी मिला है। जाह्नवी कपूर की झोली में राम चरण की 'आरसी 16' गिरी है, जिसे बुची बाबू द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा।

Janhvi Kapoor To Cast In Ram Charan RC16: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज जाह्नवी कपूर का 27वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। वहीं जन्मदिन के इस अवसर पर ही जाह्नवी कपूर को साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर से एक खास तोहफा भी मिला है। दरअसल, जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को राम चरण (Ram Charan) की 'RC 16' (RC 16) में आधिकारिक तौर पर एंट्री मिल गई है। इस बात की घोषणा फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने की है।

End of Feed