Jailer OTT Release: बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों का भी काफी ज्यादा बोलबाला है। फैंस साउथ की थ्रिलर और सस्पेंस फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी ध्यान श्रीनिवासन की जेलर अभी तक नहीं देखें हैं, तो आप इस फिल्म को घर पर बैठकर आराम से देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि जेलर कब और कहां रिलीज होने वाली है।
Jailer OTT Release
मलयालम थ्रिलर फिल्म जेलर 18 अगस्त, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। जिसके बाद से फैंस इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया है। इस फिल्म को काफी ज्यादा विवाद का सामना करना पड़ा था, क्योंकि इस फिल्म का टाइटल और रजनीकांत की फिल्म का नाम बिल्कुल सेम था। अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाल करने वाली है। मलयालम ऐतिहासिक थ्रिलर जेलर 4 अप्रैल से मनोरमा मैक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। हाल ही में मनोरमा मैक्स ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस को दी है। इस न्यूज को शेयर करते हुए मनोरमा मैक्स ने लिखा-ध्यान श्रीनिवासन द्वारा निर्देशित जेलर 4 अप्रैल से मनोरमा मैक्स में रिलीज होगी।
ये सितारे आए नजर
इस फिल्म की कहानी 1950 के दशक के जेल अधिकारी शांताराम पर आधारित है, जो एक उनकंवेंशनल एक्सपेरिमेंट पर निकलता है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि ट्रेडिशनल कारावास के बजाय वह एक दूरदराज के गांव में पांच खतरनाक अपराधियों के साथ रहना पसंद करता है। जेलर में ध्यान श्रीनिवासन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वही इस फिल्म में मनोज के. जयन, दिव्या पिल्लई, श्रीजीत रवि, बीनू आदिमाली, जयप्रकाश भी नजर आ रहे हैं।
