Devara: बॉलीवुड के बाद जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने साउथ डेब्यू के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। एक्ट्रेस को आखिरी गुड लक जैरी और बवाल जैसी फिल्मों में ओटीटी पर देखा गया था। एक्ट्रेस देवरा: पार्ट 1 (Devara: Part 1) से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग लगभर पूरी हो गई है। कुछ समय पहले ही जूनियन एनटीआर (Junior Ntr) का सेट से वीडियो लीक हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में कहा है कि वो देवरा के सेट पर वापस जाने के लिए बेताब है।
Janhvi Kapoor (credit Pic: Instagram)
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर देवरा को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। एक्ट्रेस ने खूबसूरत सनसेट की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, देवरा के सेट पर जाने के लिए बेताब हूं और फिर से थंगम बनने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
देवरा के सेट पर जाने के लिए बेताब हैं जाह्नवी
देवरा में जाह्नवी छोटे से गांव की लड़की थंगम का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस के पास पाइपलाइन में कई फिल्में है। एक्ट्रेस साउथ की तीन बड़ी मूवी का हिस्सा है। इन फिल्मों में वो साउथ सुपरस्टार संग स्क्रीन शेयर करेंगी। देवरा के अलावा एक्ट्रेस RC-16 में भी नजर आएंगी। RC-16 में एक्ट्रेस राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। एक्ट्रेस ने पूजा मुहूर्त की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम शेयर की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस सूर्या के साथ भी काम करेंगी।
साउथ के अलावा एक्ट्रेस बॉक्स ऑफिस पर मिली से वापसी करेंगी। इसके अलावा राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में भी नजर आएंगी। जाह्नवी आखिरी बार बवाल में नजर आई थी। बवाल में उनके काम को क्रिटिक्स और फैंस ने पसंद किया था।
