अदाकारा जाह्नवी कपूर अपनी जनरेशन की सबसे बिजी एक्ट्रेस हैं। उनकी एक मूवी शुरू होती है तो दूसरी रिलीज हो रही होती है। किसी भी एक्ट्रेस के लिए ये सबसे अच्छी बात है लेकिन जाह्नवी कपूर इतनी बिजी होने के बाद भी अपने काम की वजह से नहीं बल्कि ट्रेलिंग की वजह से चर्चा में रहती हैं। असल उनकी हालिया रिलीज पेड्डी को ही देख लीजिए, जिसमें उनके किरदार को इंटरनेट पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। असल में पेड्डी में जाह्नवी कपूर को कुछ ज्यादा ही सेक्शुलाइट किया गया है, जिस कारण उन्हें लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे समय में साउथ एक्टर जगपति बाबू उनके सपोर्ट में उतरे हैं और उन्होंने लोगों से गुजारिश की है कि वो एक्ट्रेस के बारे में भद्दी बातें करना बंद करें। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी खबर भी पढ़ें: Alpha Teaser: Alia Bhatt का 'किलर' लुक देख उड़ जाएगी नींद, इस दिन रिलीज होगा टीजर)
Jagapathi Babu ने फैंस से की Janhvi Kapoor को ट्रोल ना करने की गुजारिश
जहां एक तरफ लोग लगातार जाह्नवी कपूर को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जगपति बाबू चट्टान की तरह इस ट्रोलिंग के खिलाफ खड़े दिखाई दे रहे हैं। जगपति बाबू ने जाह्नवी कपूर की ट्रोलिंग की खुलकर खिलाफत की है और कहा है कि किसी और की गलती की सजा एक्ट्रेस को नहीं देनी चाहिए। जगपति बाबू ने कहा है, "सिनेमा के मामले में आपको कलाकारों को ट्रोल नहीं करना चाहिए। उस लड़की ने बस वो किया जो उसे करने के लिए कहा गया। कभी-कभी ऐसा होता है कि डायरेक्टर जो करना चाहता है, वो दर्शकों के मुताबिक नहीं बैठता है लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि हम कलाकार को ट्रोल करने लगे। इससे कलाकार के दिमाग पर असर पड़ता है और जाह्नवी कपूर को यूं ट्रोल करना गलत है।" (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी खबर भी पढ़ें: Peddi देख रहे दर्शकों के बीच अचानक पहुंचे Ram Charan, थिएटर में मची अफरा-तरफी)
पब्लिकली माफी मांग चुके हैं Peddi के डायरेक्टर
फिल्म पेड्डी की रिलीज के एक-दो दिन के बाद ही जाह्नवी कपूर के सीन्स को लेकर इंटरनेट पर ट्रोलिंग शुरू हो गई थी। लोगों ने मेकर्स और एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद डायरेक्टर बुची बाबू ने पब्लिकली स्टेटमेंट जारी करके माफी मांगी थी और ये वादा किया था कि वो मूवी से उन विवादित सीन्स को हटा देंगे, जिनको लेकर विवाद खड़ा हो रहा है। इसके बाद भी मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है और लोग लगातार जाह्नवी को ट्रोल कर रहे हैं।
