साउथ मूवीज

Peddi देख रहे दर्शकों के बीच अचानक पहुंचे Ram Charan, थिएटर में मची अफरा-तरफी

पेड्डी स्टार राम चरण अपने फैंस से मिलने के लिए थिएटर पहुंचे, जहां उनको देखकर दर्शकों के अफरा-तरफी मच गई। भीड़ राम चरण से मिलने के लिए और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए बेहद एक्साइटेड दिखी।

Image

Peddi देख रहे दर्शकों के बीच अचानक पहुंचे Ram Charan, थिएटर में मची अफरा-तरफी (Image Source: Twitter)

साउथ अभिनेता राम चरण की नई फिल्म पेड्डी इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पेड्डी अब तक अपने खाते में कुल मिलाकर 200 करोड़ से ज्यादा जोड़ चुकी है। फिल्म पेड्डी की धांसू कमाई देखकर राम चरण ने फैंस को धन्यवाद करने का मन बनाया और बीते दिन खुद दर्शकों से मिलने के लिए थिएटर्स में पहुंच गए। राम चरण ने खास अंदाज में फैंस को शुक्रिया अदा करने का मन बनाया लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हो गया कि हर कोई हैरान रह गया। असल में जैसे ही राम चरण ने थिएटर के अंदर एंट्री मारी, वैसे ही दर्शक के बीच अफरा-तफरी मच गई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी खबर भी पढ़ें: Krrish 4 के लिए Hrithik Roshan ने मांगे 500 करोड़? पापा राकेश रोशन ने बताया सच)

Ram Charan से मिलने के लिए फैंस हुए बेचैन

राम चरण दर्शकों को बिना बताए थिएटर में दाखिल हुए थे। ऐसे में दर्शकों ने जैसे ही राम चरण को सामने देखा, वे उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेचैन हो उठे। हर कोई राम चरण की तरफ भाग खड़ा हुआ, जिससे कई लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान एक बच्ची पर राम चरण की निगाहें गईं जो भीड़ में फंस चुकी थी। राम चरण ने तुरंत ही इस बच्ची को भीड़ से अलग किया और इसके पिता तक इसे आराम से पहुंचाने में मदद की। राम चरण की इस अदा ने लोगों का दिल जीत लिया और सभी ने एक्टर के साथ खुशी-खुशी मुलाकात की और उनके साथ थोड़ा वक्त बिताया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी खबर भी पढ़ें: Sambhavna Seth के पति अविनाश ने दोनों बच्चों को अस्पताल में दी कंगारू केयर थेरेपी, रातभर सीने से चिपकाए रखा)

Janhvi Kapoor की वजह से ट्रोल हुए Peddi मेकर्स

जहां एक तरफ फिल्म पेड्डी इतनी शानदार कमाई कर रही है तो वहीं पर इसके मेकर्स को भारी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। असल में फिल्म पेड्डी में जाह्नवी कपूर के जो भी सीन्स हैं, उनमें ज्यादातर में उन्हें एक सेक्स ऑब्जेक्ट की तरह पेश किया गया है। कई दर्शकों को ये पसंद नहीं आया है और उन्होंने मेकर्स की क्लास लगा दी है। हर कोई पेड्डी मेकर्स से सवाल पूछ रहा है, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है कि पेड्डी के कुछ सीन्स हटाए जाएंगे, जिनसे दर्शकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article