Exclusive: रुसलान एक्टर जगपति बाबू ने बताई गुंटूर कारम फ्लॉप होने की वजह, बोले 'हमारी जोड़ी ढंग की फिल्मों...'

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार जगपति बाबू जल्द ही आयुष शर्मा की नई फिल्म रुसलान में अहम किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। जगपति बाबू ने इस फिल्म के सिलसिले में जूम से खास मुलाकात की और महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम के फ्लॉप होने पर भी चर्चा की।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार महेश बाबू ने कुछ वक्त पहले अपनी मेगा बजट एक्शन एंटरटेनर गुंटूर कारम रिलीज की थी, जिसको लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था लेकिन यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकामयाब रही थी। फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से महेश बाबू के फैंस काफी निराश हो गए थे क्योंकि लम्बे समय के बाद वो इस तरह के एक्शन अवतार में दिखाई दिए थे। महेश बाबू की गुंटूर कारम में जगपति बाबू भी थे, जो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। महेश बाबू और जगपति बाबू का कॉम्बो भी गुंटूर कारम को फ्लॉप होने से नहीं बचा पाया था।

Ruslaan

जगपति बाबू जल्द ही आयुष शर्मा की एक्शन एंटरटेनर रुसलान में दिखाई देने वाले हैं। जगपति बाबू ने गुंटूर कारम के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बात करते हुए बताया है कि एक वक्त के बाद ये फिल्म बिगड़ गई थी, जिसे उन्होंने जैसे-तैसे खत्म किया था। जगपति बाबू के अनुसार, 'मैं महेश बाबू के साथ जरूर काम करना चाहूंगा। मुझे उनके साथ काम करना पसंद है। लेकिन सच कहूं तो मुझे गुंटूर कारम करते हुए मजा नहीं आया था क्योंकि ये अलग फिल्म बनने वाली थी लेकिन ये कुछ और ही फिल्म बन गई थी। एक वक्त के बाद ये खराब हो चुकी थी, जिसे खत्म करना काफी मुश्किल हो गया था। मैंने इसे जैसे-तैसे खत्म किया क्योंकि मैं इसका हिस्सा था।'

End of Feed