SHOCKING... क्या Yash खरीद रहे हैं Toxic के पॉजिटिव रिव्यू? KRK का बड़ा आरोप

साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक को लेकर केआरके ने एक बड़ा खुलासा किया है। केआरके ने अपने ताजा ट्वीट में दावा किया है कि यश टॉक्सिक के रिव्यूज खरीद रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • केआरके ने यश पर लगाया गंभीर आरोप
  • टॉक्सिक जल्द होगी सिनेमाघरों में रिलीज
  • दर्शकों में टॉक्सिक को लेकर है गजब का उत्साह

साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक को लेकर इस वक्त पूरे देश में बात हो रही है। दर्शक हों या फिर ट्रेड एनालिस्ट हर कोई इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यश की टॉक्सिक जब सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो दर्शकों की सुनामी आएगी। टॉक्सिक की सुनामी की धमक टिकिट खिड़की पर भी सुनाई देने लगी है क्योंकि इसने अपनी एडवांस बुकिंग से 30 करोड़ की कमाई पूरी कर डाली है। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि टॉक्सिक को लेकर दर्शक कितने उत्साहित हैं। टॉक्सिक को लेकर बने इस कमाल के माहौल के बीच केआरके ने ट्वीट करके सभी चौंका दिया है। केआरके अक्सर अपने ट्वीट से लोगों को चौंकाते रहते हैं और उन्होंने टॉक्सिक स्टार यश पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पॉजिटिव रिव्यूज खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Toxic Advance Booking: धुरंधर के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, रिलीज से पहले ही यश ने उड़ाया गर्दा

SHOCKING... क्या Yash पैसे देकर खरीद रहे हैं Toxic के पॉजिटिव रिव्यू? KRK का बड़ा आरोप

SHOCKING... क्या Yash पैसे देकर खरीद रहे हैं Toxic के पॉजिटिव रिव्यू? KRK का बड़ा आरोप

KRK ने Toxic स्टार Yash पर लगाया है गंभीर आरोप

कमाल आर खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने विवादित बयानों और ट्वीट के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा ही कर दिया है कि हर कोई हैरान है। केआरके ने दावा किया है कि यश ने कुछ क्रिटीक्स को टॉक्सिक दिखाई है और उन्हें खास तोहफा देकर पॉजिटिव रिव्यूज भी खरीदे हैं। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है, "बीते दिन यश ने 27 पेड क्रिटीक्स को अपनी मूवी दिखाई है और वो सभी टॉक्सिक को 4 स्टार देने के लिए बाध्य हैं। एक क्रिटीक के अनुसार तो ये 3 घंटे का टॉर्चर है। ये फिल्म बॉम्बे वेलवेट जैसी है, जो परेशान कर देगी। फिल्म के आखिर में 30 मिनट लम्बा क्लाइमैक्स है, जिसमें दो-दो यश फाइट करते दिखेंगे और इसे देखकर सबका दिमाग परेशान हो जाएगा। ये पक्के तौर पर एक डिजास्टर मूवी है।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Toxic का तहलका... सुबह 6 बजे से चलेंगे शो, Yash के फैंस 2700 में खरीद रहे हैं टिकिट

End of Feed