Nora Fatehi on Song Controversy: एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) के हालिया गाने सरके चुनरिया ( या सरके चुनर तेरी सरके पर बड़ा बवाल हो गया है। फिल्म केडी: द डेविल (KD: The Devil) के इस गाने को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। गाने को लेकर हुए विवाद के बाद मेकर्स ने इसे हटा लिया है। अब खबर आ रही हैं फिल्म केडी: द डेविल के इस गाने को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। अब इन सब के बीच एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में नोरा फतेही अपनी बात रखती नजर आ रही हैं।
Image Source: Nora Fatehi Instagram
ये भी पढ़ें: संजय दत्त-नोरा फतेही के सॉन्ग Sarke Chunar Teri Sarke ने पार की अश्लीलता की हदें, भड़के फैंस
नोरा फतेही ने कही ये बात
एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। इस वीडियो को नोरा फतेही ने फिल्म केडी: द डेविल के गाने पर हुए विवाद के बाद शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा फतेही ट्रोलिंग को लेकर बोलती नजर आईं। इस वीडियो को नोरा फतेही ने एक कैप्शन के साथ शेयर किया, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। नोरा फतेही ने कैप्शन में लिखा कि 'मुझे बिल्कुल भी नहीं चाहिए कि कोई ये सोचे कि मैं इस बात को सपोर्ट करती हूं। इस बैकलैश के लिए आप सभी का शुक्रिया, इसी दबाव की वजह से फिल्म वालों ये गाना हटा लिया है मैं ये भी सबसे कहना चाहती हूं कि अब इस गाने को शेयर करना बंद कर दो, क्योंकि इससे सिर्फ अनजाने में इसे प्लेटफॉर्म मिल रहा है। एक और बात, मैं देख रही हूं कि कुछ लोग इस मौके का फायदा उठाकर मेरे कैरेक्टर पर हमला कर रहे हैं, ये बहुत दुख की बात है खैर, आगे से मैं और मेरी टीम ऐसी स्थितियों में ज्यादा सावधानी बरतेंगे। लेकिन मैं एक बार फिर से साफ कहना चाहती हूं कि मुझे इस हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मैंने उस गाने पर परफॉर्म नहीं किया था और मेरी तस्वीर इस्तेमाल करने की कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी।'
यहां देखें नोरा फतेही का वीडियो
इस वजह से हुआ विवाद
‘सरके चुनर’ गाने को लेकर काफी विवाद हो गया है। गाने की शुरुआती लाइन्स में दोहरे मतलब वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वजह से लोग नाराज हो गए। फिल्म के ऑफिशियल म्यूजिक पार्टनर आनंद ऑडियो ने इस गाने को हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया था। लेकिन अब इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं है।गाने के अश्लील बोलों की आलोचना ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA), कंगना रनौत और अरमान मलिक ने भी की है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में पहले ही एक अलग आपराधिक शिकायत दर्ज हो चुकी है। अब इस गाने को बैन कर दिया गया है।
