Jailer 2 में रजनीकांत के साथ दिखेंगे Hrithik Roshan!!

रजनीकांत जल्द ही अपनी एक्शन एंटरटेनर जेलर 2 लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिसके साथ कुछ वक्त पहले तक शाहरुख खान का नाम जुड़ रहा था। हालांकि अब खबरें हैं कि इसमें ऋतिक रोशन दिखेंगे।

साउथ स्टार रजनीकांत जल्द ही अपनी नई एक्शन एंटरटेनर फिल्म जेलर 2 के साथ दर्शकों के सामने होंगे, जिसको लेकर सभी के बीच में काफी उत्साह है। इस फिल्म को लगभग तैयार कर लिया गया है और सितम्बर 2026 में इसे दर्शक थिएटर्स में देख पाएंगे। कुछ वक्त पहले ऐसी बातें हो रही थीं कि इसमें शाहरुख खान स्पेशल कैमियो करते दिखाई दे सकते हैं लेकिन किंग खान ने आखिरी समय पर जेलर 2 में दिखने से मना कर दिया। इसके बाद से ही जेलर 2 एक्टर्स एक बॉलीवुड मेगास्टार की तलाश में थे, जो उनकी मूवी में कैमियो कर पाता। मेकर्स की ये तलाश ऋतिक रोशन पर जाकर खत्म हो गई है, जो जेलर 2 में दिखेंगे। (ये भी पढ़ें: विवादों के बीच Ranveer Singh की Pralay को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द शुरू होगी शूटिंग)

Jailer 2 में दिखेंगे Hrithik Roshan

Jailer 2 में दिखेंगे Hrithik Roshan

Rajinikanth की Jailer 2 में दिखाई देंगे Hrithik Roshan

अगर साउथ मीडिया से सामने आ रही खबरों की मानें तो जेलर 2 की टीम इन दिनों ऋतिक रोशन के साथ चर्चा में है कि वो उनकी फिल्म में कैमियो कर लें। शुरुआत में जेलर 2 के मेकर्स कोशिश कर रहे थे कि शाहरुख खान उनकी मूवी का हिस्सा बन जाएं लेकिन कुछ कारणों के चलते किंग खान ने इंकार कर दिया। इसके बाद मेकर्स ने ऋतिक रोशन के साथ बातचीत शुरू की। बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन ने अभी तक जेलर 2 मेकर्स को साफ-साफ जवाब नहीं दिया है। (ये भी पढ़ें: ‘ये तुम्हें खत्म कर देगा’ शाहरुख खान-अक्षय कुमार ने Honey Singh को दी थी ड्रग्स से दूर रहने की सलाह)

End of Feed