बॉलीवुड

विवादों के बीच Ranveer Singh की Pralay को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Pralay Update: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि रणवीर जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

Image

प्रलय को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)

Pralay Update: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कॉपरेशन नोटिस जारी किया है। इसे लेकर काफी विवाद हो रहा है। तमाम लोग इस मामले पर रिएक्ट कर रहे हैं। बीते दिन राखी सावंत ने भी रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था कि अगर दम है तो सलमान खान के खिलाफ ये करके दिखाओ। इस बीच रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म प्रलय (Pralay) की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-'दम है तो सलमान खान को बैन करके...' Ranveer Singh के समर्थन में उतरीं राखी सावंत)

ranveer singh.

प्रलय को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)

प्रलय को लेकर आया अपडेट

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की। वहीं धुरंधर 2 ने भी तहलका मचा दिया और कई मूवीज के रिकॉर्ड टूट गए। अब रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म प्रलय में नजर आने वाले हैं। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह अगस्त में फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस विवाद का प्रलय पर कोई असर नहीं पड़ा है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सब कुछ प्लान के मुताबिक चल रहा है और अगस्त में फिल्म फ्लोर पर जाएगी। प्रलय को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है। यह एक पोस्ट-अपोकैलिप्टिक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है, जिसकी कहानी तबाह हो चुकी मुंबई पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में AI तकनीक का इस्तेमाल करके शहर का डरावना और बर्बाद रूप दिखाया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता करेंगे, जो मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं। जय इससे पहले स्कैम 1992 और लूटेरे जैसी चर्चित सीरीज को को-डायरेक्ट कर चुके हैं।

राखी सावंत ने कही थी ये बात

बताते चलें कि राखी सावंत ने रणवीर सिंह और डॉन 3 विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए FWICE और फिल्ममेकर फरहान अख्तर पर निशाना साधा। दरअसल, खबरें आई थीं कि रणवीर सिंह के डॉन 3 से बाहर होने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी किया है। इस मामले को लेकर बॉलीवुड में लगातार चर्चा हो रही है। अब राखी सावंत भी रणवीर के समर्थन में सामने आई हैं। मुंबई में पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कहा कि रणवीर सिंह को उनकी सफलता की वजह से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि रणवीर एक सुपरस्टार हैं और लोग उनसे जलते हैं। राखी ने यह भी कहा कि अगर किसी में दम है तो सलमान खान को बैन करके दिखाए। उन्होंने कहा कि रणवीर और दीपिका पादुकोण दोनों ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में नाम कमाया है।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article