साउथ मूवीज

दादा N T Rama Rao की 103वीं बर्थ एनिवर्सरी पर जूनियर एनटीआर ने दी श्रद्धांजलि, PM मोदी ने भी किया याद

  • Authored by: अभय
  • Updated May 28, 2026, 12:15 PM IST

N T Rama Rao 103th Birth Anniversary: एनटी रामाराव (N.T. Rama Rao) की 103वीं बर्थ एनिवर्सरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। तो वहीं जूनियर एनटीआर (Jr NTR) हैदराबाद के NTR घाट पहुंचे।

Image

जूनियर एनटीआर ने दादा को किया याद (Image Source: ANI/ IMDb)

N T Rama Rao 103th Birth Anniversary: तेलुगु सिनेमा के लीजेंड एनटी रामाराव (N.T. Rama Rao) अब भले इस दुनिया में नहीं लेकिन उनके चाहने वालों की अभी भी कोई कमी नहीं है। आज यानी 28 मई को एनटी रामाराव की 103वीं बर्थ एनिवर्सरी पर परिवार, नेताओं के साथ-साथ फैंस भी याद करते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई एनटी रामाराव को लेकर पोस्ट करता दिखाई दिया। एनटी रामाराव की पोते और सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने अपने दादा को भावुक श्रद्धांजलि दी। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एनटी रामाराव को याद करते नजर आए। तो चलिए लोगों ने एनटी रामाराव को कैसे याद किया। (ये भी पढ़ें: Dragon के फर्स्ट ग्लिम्प्स को मिला तगड़ा रिस्पॉन्स तो Junior NTR ने फैंस पर लुटाया प्यार, कह दी बड़ी बात)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की पोस्ट

एनटी रामाराव की बर्थ एनिवर्सरी पर लोग एक्टर को याद करते हुए नजर आए। किसी ने एनटी रामाराव की वीडियो शेयर की, तो कोई उनकी तस्वीर शेयर करता नजर आया। एनटी रामाराव की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए एक्टर को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि ' लीजेंड एनटीआर की जयंती पर उन्हें दिल से श्रद्धांजलि। गरीबों और दबे-कुचले लोगों को सम्मान दिलाने और जनता की भलाई के लिए अच्छी सरकार देने का उनका सपना आज भी लोगों के दिलों में एक प्रेरणा बनकर जिंदा है। फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान भी हमेशा याद रखा जाएगा, जिसकी चमक आज भी पीढ़ियों का ध्यान अपनी तरफ खींचती है। उनका जीवन और उनके विचार अनगिनत लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश की एनडीए सरकार, एनटीआर जी के सपनों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।' (ये भी पढ़ें: दादा NTR की 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जूनियर एनटीआर, मौन बैठकर लगाया ध्यान)

घाट पर पहुंचे जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर अपने दादा एनटी रामाराव की बर्थ एनिवर्सरी पर हैदराबाद के NTR घाट पहुंचे, जहां उन्होंने दादा की समाधि पर फूल चढ़ाए। इसके साथ ही जूनियर एनटीआर ने अपने दादा को याद करते हुए एक्स हैंडल पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर की। जूनियर एनटीआर के अलावा साउथ के और भी सितारे एनटी रामाराव को याद करते नजर आए।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article