Hrithik Roshan Cameo Jailer 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह था, लेकिन इसमें बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की मौजूदगी ने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म के कुछ खास पलों को लेकर चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए दो ऐसे सितारे एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आए हैं, जिन्हें आखिरी बार साथ देखने के लिए दर्शकों को करीब चार दशक इंतजार करना पड़ा। तो चलिए जातने हैं ऋतिक रोशन का कैमियो कितना खास रहा।
फिल्म जेलर 2 में ऋतिक रोशन के कैमियो ने धमाल मचा दिया है। (Image Source: Jailer 2 Movie/ IMDb)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Rajinikanth की Jailer 2 देखने पहुंचे Dhanush, एक्स-वाइफ Aishwarya भी आईं नजर
40 साल बाद नजर आए साथ
एक्टर रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो है। फिल्म में ऋतिक रोशन की एंट्री दर्शकों के लिए खास सरप्राइज बनकर आई है। ऋतिक और रजनीकांत करीब 40 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आए हैं। दोनों इससे पहले साल 1986 में आई फिल्म ‘भगवान दादा’ (Bhagwaan Dada) में दिखाई दिए थे। उस फिल्म में ऋतिक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए थे, जबकि रजनीकांत भी फिल्म में लीड रोल में थे।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Jailer 2 X Review: रजनीकांत की फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, फैंस ने बताया मेगा ब्लॉकबस्टर
धमाकेदार है ऋतिक रोशन की एंट्री
ऋतिक रोशन की फिल्म जेलर 2 से एक क्लिप वायरल हो रही है। इस क्लिप में ऋतिक रोशन स्पोर्ट्स कार से पुलिस स्टेशन पहुंचते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वो कार से बाहर निकलते हैं। उनका अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऋतिक के इस लुक और अंदाज की तुलना उनकी सलमान खान के फिल्म दंबग के चुलबुल पांडे लुक से की जा रही है।
‘जेलर 3’ पर लगी मुहर
2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) का अंत देखकर लगा था कि मेकर्स इसकी दूसरी कड़ी नहीं लाएंगे। हालांकि, अब ‘जेलर 2’ (Jailer 2) में साफ तौर पर तीसरे पार्ट की पुष्टि कर दी गई है। फिल्म के आखिरी सीन में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) नजर आते हैं। फिल्म के अंत में ये भी हिंट दिया गया है कि रजनीकांत अपने किरदार के साथ तीसरे पार्ट में वापसी करेंगे।
