Hansika Motwani on Divorce from Sohael Khaturiya: साल 2022 में साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने काफी समय तक सोहेल खतूरिया को डेट करने के बाद उनसे शादी की थी। शादी होने के कुछ सालों में हंसिका मोटवानी ने आखिरकार पति सोहेल कथूरिया (Sohael Khaturiya) से तलाक ले लिया। हंसिका और सोहेल के तलाक लेने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। तब से लेकर अब तक हंसिका मोटवानी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान हंसिका मोटवानी ने सोहेल कथूरिया से तलाक लेने के बारे में बात की और अलग होने की वजह का भी खुलासा किया।
हंसिका मोटवानी-सोहेल खतुरिया (Pic Credit: Instagram)
सोहेल से तलाक लेने पर हंसिका मोटवानी ने कही ये बात
मिड-डे से बात करते हुए हंसिका मोटवानी ने लोगों द्वारा फैलाई जा रही नेगेटिविटी को लेकर भी खुलासा किया। हंसिका मोटवानी ने कहा, 'लोगों की ऐसी चीजें चाहिए होती हैं, जिनपर ध्यान दिया जाए। वे सभी हैडलाइन्स बनाना चाहते हैं। मैंने कभी इस बारे में सफाई नहीं दी और ना देना चाहती हूं। मुझे इन चीजों से कोई मतलब नहीं है। चीजें ठीक हैं और मुझे कोई अफसोस नहीं है। अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं, तो तकलीफ उठाने से बेहतर है कि आप उससे उतर जाएं। मेरी फैमिली ने मेरा साथ दिया। मैं जहां हूं, वहां खुश हूं।' (इसे भी पढ़ें: 'Bhooth Bangla' के लिए Akshay Kumar ने घटाई अपनी फीस, जानिए क्या है पूरा मामला)
हंसिका मोटवानी ने बताया कि इस मुश्किल समय में उनकी मां और भाई उनके साथ थे। हंसिका ने आगे बताया, 'मेरी मां और भाई ने मुझसे कहा कि अगर तुम इस रिश्ते में खुश नहीं हो और इसे आगे बढ़ाने से की फायदा नहीं है। उन्होंने मुझे बुरे दौर से गुजरते हुए देखा है। मैं बहुत खुश रहने वाली इंसान हूं। मेरी उदासी देखकर वो काफी चिंतित हो गए थे। इसलिए उन्होंने मुझे कहा कि तुम्हारा जो भी फैसला होगा, हम तुम्हारे साथ हैं।' (इसे भी पढ़ें: 'Samrat Prithviraj' में अक्षय कुमार की कास्टिंग पर Mukesh Khanna ने कसा तंज, बोले 'उनकी गलती है...')
हंसिका मोटवानी ने आगे कहा, 'जब भी कुछ होता है तो वो सिर्फ दो लोगों के बीच में होता है और उसे वो ही जनाते हैं। इस बारे में कोई तीसरा इंसान न तो कुछ कह सकता है और न ही कोई कमेंट कर सकता है।' हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी की थी। हालांकि बीते साल ही उनकी शादी में कुछ भी ना ठीक होने की अफवाहें फैलने लगी थीं।
