Mother Lissy on Kalyani Priyadarshan Marriage Rumours: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते बिजी चल रही हैं। कल्याणी को लेकर खबरें आरही है कि वो प्रणव मोहनलाल (Pranav Mohanlal) से शादी करने वाली है। कल्याणी प्रियदर्शन और प्रणव मोहनलाल की शादी की इंटरनेट पर बड़ी से तेजी वायरल हो रही हैं। इन खबरों के चारोंओर फैलने के बाद अब 'लोका' एक्ट्रेस की मां लिसी प्रियदर्शन ने बेटी की शादी की खबरों की असली सच्चाई बताई है।
कल्याणी की शादी की अफवाहों पर मां ने दी सफाई
लिसी प्रियदर्शन की ओर से बेटी कल्याणी की शादी की अफवाहों पर एक बड़ा बयान आया है। उन्होंने विशु के त्योहार पर अपने फ़ॉलोअर्स को स्वस्थ और खुश रहने की शुभकामनाएं दीं। हालांकि एक यूजर ने कमेंट करते हुए कल्याणी प्रियदर्शन और प्रणव मोहनलाल की शादी होने की लेकर उत्सुकता जाहिर की। लिसी ने बेटी की शादी की अफवाहों पर जवाब देते हुए कहा, 'यह खबर झूठी है।' कल्याणी की मां ने यह क्लियर कर दिया है कि उनकी बेटी की शादी को लेकर जो भी अफवाहें उड़ रही हैं वो सब गलत हैं। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla: पेड प्रीव्यू मामले में 'स्त्री 2'-'धुरंधर 2' की तरह मजबूत पकड़ बना पाएगी Akshay Kumar की फिल्म, यहां समझें पूरा गणित)

Kalyani Priyadarshan and Pranav Mohanlal
कल्याणी प्रियदर्शन की शादी की लेकर यह पहली बार चर्चा नहीं हुई है। इससे पहले डायरेक्टर अलेप्पी अशरफ ने पहले भी एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने खुद एक्ट्रेस की मां लिसी से बात की थी, जिन्होंने साफ किया कि दोनों कलाकारों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। (इसे भी पढ़ें: 'Bhooth Bangla' के लिए Akshay Kumar ने घटाई अपनी फीस, जानिए क्या है पूरा मामला)
'लोकाह चैप्टर 2' में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो कल्याणी प्रियदर्शन इन दिनों अच्छे प्रोजेक्ट्स चुन रही हैं। आने वाले दिनों में एक्ट्रेस को 'लोकाह चैप्टर 2' में देखा जाएगा। इस मूवी की शूटिंग सितंबर 2026 में शुरू होने वाली है। यह फिल्म 'लोकाह चैप्टर 1: चंद्र' की जबरदस्त सफलता के बाद आ रही है। कल्याणी प्रियदर्शन की 'लोकाह' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में से एक साबित हुई थी।
