Mukesh Khanna on Samrat Prithviraj Casting: चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने 2022 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) का निर्देशन किया था। 3 जून को रिलीज हुई यह मूवी दर्शकों की इम्प्रेस करने में असफल रही थी। यशराज फिल्म्स के तहत फिल्म का निर्माण किया गया था। 'सम्राट पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार की कास्टिंग पर अब दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने सवाल उठाए हैं। हाल ही में जूम के साथ बात करते हुए मुकेश खन्ना ने इस मूवी में हुई अक्षय कुमार की कास्टिंग पर तंज कसते हुए काफी कुछ कहा है। उन्होंने कहा कि वो फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज जैसे लगे ही नहीं थे।
'सम्राट पृथ्वीराज' में अक्षय की कास्टिंग पर भड़के मुकेश खन्ना
जूम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अक्षय कुमार की हुई 'सम्राट पृथ्वीराज' में कास्टिंग पर मुकेश खन्ना ने कहा, 'इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान को पृथ्वीराज चौहान जैसा दिखना चाहिए था, जो अक्षय कुमार नहीं दिखे। गलती उनकी है, सिर्फ विग लगा दी गई, ऐसा नहीं होता है साहब। यह एक एतिहासिक करैक्टर है। मुझे कम से कम 1.5 घंटे लगते थे ड्रेस बदलने में और 7 इंच का मुकुट होता था।' (इसे भी पढ़ें: वामशी पेडिपल्ली की एक्शन मूवी को इस दिन से शुरू करेंगे Salman Khan !! दर्शक भी हैं बेताब)

Mukesh Khanna
'सम्राट पृथ्वीराज' की बात खत्म करने के बाद मुकेश खन्ना ने शक्तिमान मूवी में रणवीर सिंह की कास्टिंग के खिलाफ होने का कारण भी बताया। मुकेश खन्ना ने कहा, 'मैं रणवीर सिंह के खिलाफ हूं? क्योंकि वह एक शानदार और ऊर्जावान एक्टर हैं। वह 'धुरंधर', 'गली बॉय' और 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी जैसे किरदार निभा सकते हैं लेकिन 'शक्तिमान' बनाते हैं तो इसलिए एक एक्टर होने के साथ-साथ चेहरा भी चाहिए।' (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla: पेड प्रीव्यू मामले में 'स्त्री 2'-'धुरंधर 2' की तरह मजबूत पकड़ बना पाएगी Akshay Kumar की फिल्म, यहां समझें पूरा गणित)
कई किरदारों के लिए जाने-जाते हैं मुकेश खन्ना
टीवी और बॉलीवुड में मुकेश खन्ना एक बड़ा नाम हैं। उन्हें 'शक्तिमान' का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। मुकेश खन्ना ने बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में भी भीष्म पितामह का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा वह 'मिस्टर इंडिया', 'राजा', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' और 'हेरा फेरी' जैसी कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
