'Good Bad Ugly' Twitter Review: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) की नई मूवी 'गुड बैड अग्ली' ('Good Bad Ugly) 10 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली है। इस मूवी को लेकर लोगों के अंदर तगड़ी हाइप देखी गई है। अधिक रविचंद्रन के निर्देशन में बनी इस मूवी के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी के डायलॉग इतने दमदार है कि दर्शकों को इन्हें सुनने के बाद तालियां और सीटियां मारने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। फैन्स ने ट्विटर पर इस मूवी को लेकर अपने रिएक्शंस देने भी साझा कर दिए हैं।
कुछ देर पहले उमैर संधू ने अपने एक्स अकाउंट पर अजित कुमार की खूब तारीफ की थी। अपने इस ट्वीट में उमैर संधू ने बताया कि अजित कुमार इस फिल्म की जान है। फिल्म का क्लाइमेक्स और स्टोरी ने लोगों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। फैन्स इस मूवी को अपने दोस्तों के साथ जरूर देखने जाएंगे। कई लोगों ने अभी से अजित कुमार स्टारर को ब्लॉकबस्टर कहना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर एक यूजर ने इस मूवी को 'मास्टरपीस' कहा है।
अजित कुमार के अलावा फिल्म 'गुड बैड अग्ली' ('Good Bad Ugly) में प्रभु, अर्जुन दास, प्रसन्ना, राहुल देव, योगी बाबू, प्रिया प्रकाश वरियर और टीनू आनंद सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी की भी बॉक्स ऑफिस शानदार एडवांस बुकिंग देखने को मिली है। यह मूवी अजित कुमार की पुरानी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स को तोड़ने में सफल साबित हो सकती है।
