'गेम चेंजर' के प्रोड्यूसर दिल राजू ने इनकम टैक्‍स की छापेमारी के बाद तोड़ी चुप्पी, कहा-"छापा सिर्फ मेरे घर तक सीमित नहीं..."

साउथ फिल्म प्रोड्यूसर दिल राजू इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गेम चेंजर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया। हाल ही में आयकर विभाग ने दिल राजू के घर और ऑफिस पर छापेमारी की। जिसके बाद अब दिल राजू ने चुप्पी तोड़ी है।

साउथ फिल्म प्रोड्यूसर दिल राजू इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गेम चेंजर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया। हाल ही में आयकर विभाग ने दिल राजू के घर और ऑफिस पर छापेमारी की। जिसके बाद अब दिल राजू ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि दिल राजू ने क्या कहा है।

Dil Raju

Dil Raju

बता दें सिर्फ दिल राजू ही नहीं तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य निर्माता भी आयकर जांच के घेरे में आए हैं। छापेमारी के बाद दिल राजू ने कहा-"आईटी छापे सिर्फ मेरे घर तक सीमित नहीं हैं। ये पूरे उद्योग जगत में हो रहे हैं।" दिल राजू ने बताया कि वे आईटी अधिकारियों का पूरा समर्थन और सहयोग भी कर रहे हैं। दिल राजू से पहले उनकी पत्नी तेजस्विनी का भी बयान सामने आया था। बता दें तेजस्विनी ने भी इस पर रिएक्शन दिया था। इस बारे में उनकी पत्नी ने कहा था कि-"फिल्म जगत में की जाने वाली नियमित जांच का ये हिस्सा है।" बता दें प्रोड्यूसर के साथ-साथ उनकी बेटी और 8 रिश्तेदारों के घर में भी रेड मारी गई है।

End of Feed