Game Changer: जाना हैरान सा गाने की वजह से ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, लोगों ने दिया 'सस्ती दीपिका' का टैग

Kiara trolled for Jaana Hairaan Sa Song: बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) बहुत ही जल्द राम चरण (Ram Charan) की फिल्म गेम चेंजर (Game Changer) में मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी। बीती रात गेम चेंजर का नया गाना जाना हैरान सा (Jaana Hairaan Sa) रिलीज हुआ, जिसकी वजह से कियारा को ट्रोल किया जा रहा है।

Kiara trolled for Jaana Hairaan Sa Song: बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को अपनी अपकमिंग मूवी गेम चेंजर (Game Changer) से बहुत सारी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसमें वो साउथ के बड़े कलाकार राम चरण के साथ काम कर रही हैं और इसे शंकर जैसे डायरेक्टर बना रहे हैं। कियारा ने जब ये फिल्म साइन की थी, तब वो बहुत जोश में भी थीं लेकिन बीती रात उनका ये जोश ठंडा पड़ गया होगा क्योंकि मेकर्स ने गेम चेंजर का गाना जाना हैरान सा रिलीज किया, जिसको इंटरनेट पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जाना हैरान सा गाने में एक जगह कियारा आडवाणी भारतीय पोशाक में नजर आ रही हैं, जिस कारण लोग उन्हें सस्ती दीपिका पादुकोण का टैग दे रहे हैं।

Kiara Advani

असल में दीपिका पादुकोण ने जब ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखा था, तब वो भी इसी तरह से सज-धजकर स्क्रीन पर आई थीं और दर्शकों ने उन्हें हेमा मालिनी के बाद दूसरी ड्रीम गर्ल का खिताब दिया था। कियारा को भी उम्मीद होगी कि जब वो भारतीय पोशाक में सजकर स्क्रीन पर आएंगी तो लोगों का मन मोह लेंगी लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। दीपिका की तरह सजना कियारा के लिए बुरा साबित हो रहा है क्योंकि लोग लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक ट्रोल ने कमेंट में लिखा है, 'शंकर को क्या हो गया है... पहले तो खाना इतना खराब ऊपर से कियारा को सस्ती दीपिका बना दिया। ऐसे कैसे हिट होगी गेम चेंजर...।'

End of Feed