Shah Rukh Khan संग फिर काम करेंगे एटली, फिल्म मेकर ने 'जवान 2' को लेकर दिया बड़ा हिंट!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 24, 2024, 10:41 AM IST

फिल्म मेकर एटली ने जवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। निर्देशक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो शाहरुख खान के साथ फिर से काम करने वाले हैं। निर्देशक ने कहा कि उनके पास बेहतर स्टोरी है। ये प्रोजेक्ट जवान से भी ग्रैंड होने वाला है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा। किंग खान की पिछले साल पठान, जवान (Jawan) और डंकी रिलीज हुई थी। तीनों ही फिल्में ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जवान की सक्सेस ने साबित कर दिया शाहरुख बॉक्स ऑफिस के किंग है। इस फिल्म में साउथ डायरेक्टर एटली (Atlee) के काम को लोगों ने खूब पसंद किया। बॉलीवुड में एटली का डायरेक्शनल डेब्यू शानदार। जवान की सक्सेस के बाद से जवान 2 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। निर्देशक एटली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि वो जल्द शाहरुख के साथ फिर काम करेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स जल्द जवान 2 पर काम शुरू करेंगे। फिल्म मेकर एटली ने जवान 2 को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। निर्देशक ने कहा कि वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में शाहरुख के साथ फिर काम करेंगे। ये प्रोजेक्ट जवान से ग्रैंड होगा। मेरे पास उनके लिए एक स्टोरी है जो मैं उन्हें जल्द नरेट करूंगा। अगर उन्हें स्टोरी पसंद आएगी तो हम जरूर साथ में काम करेंगे। फैंस इस अपकमिंग अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed