Article 370 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आर्टिकल 370' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में यामी के साथ प्रियामणि, अरुण गोविल और किरण करमाकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी कश्मीर में फैले आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की है। वहीं, सरकार कश्मीर से हर कीमत पर आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला करती है। फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था। पीएम मोदी ने भी अपने भाषण में इस फिल्म का जिक्र किया था। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई की है?
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई की है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स को पूरी उम्मीद हैं कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी और वीकेंड का फायदा मिलेगा। फिल्म को आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। क्रिटिक्स ने यामी के काम की जमकर तारीफ की है।
आर्टिकल 370
फिल्म में यामी NIA ऑफिसर की भूमिका में हैं। एक्ट्रेस फिल्म में दमदार एक्शन सीन्स करते हुए नजर आई हैं। साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि का रोल भले ही छोटा है। लेकिन उनकी परफॉर्मेंस शानदार हैं। आर्टिकल 370 का जोन 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरला स्टोरी' जैसा ही है। 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरला स्टोरी' ब्लॉकबस्टर फिल्में थी। मेकर्स को उम्मीद हैं कि आर्टिकल 370 को भी जनता का भरपूर प्यार मिलेगा।
