नहीं रहीं मशहूर एक्ट्रेस बिंदु घोष, 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Bindu Ghosh passed away: मशहूर तमिल एक्ट्रेस और कॉमेडियन बिंदु घोष का निधन हो गया है, उन्होंने लंबी बीमारी के बाद 76 साल की उम्र में अंतिम सांसे ली। बता दें एक्ट्रेस अपने मौत के आखिरी समय अकेले ही गुजार रही थी। उनके बेटे और पूरे परिवार ने उनसे दूरी बना ली थी।

Bindu Ghosh passed away: मशहूर तमिल एक्ट्रेस और कॉमेडियन बिंदु घोष का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने रविवार यानी 16 मार्च को चेन्नई के एक अस्पताल में 76 साल की उम्र में अंतिम सांसे ली। बिंदु लंबे समय से बीमार चल रही थी। इस दुख भरी खबर सुनकर सिनेमा जगत में मातम पसरा हुआ है। इस खबर को सुनकर उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Famous actress Bindu Ghosh

Famous actress Bindu Ghosh

कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्हें उनके परिवार वालों ने छोड़ दिया है, जिसमें उनका बेटा भी शामिल है। जिसके बाद से वो अपनी जिंदगी अकेले ही गुजार रही थी। हाल ही में एक्ट्रेस शकीला ने बिंदु घोष से मुलाकात की। जिसके बाद एक्ट्रेस शकीला ने उनकी 80,000 रुपये की वित्तीय सहायता की थी, उन्होंने बताया कि उनके कई रिश्तेदारों ने उनसे दूरी बना ली थी, जिस कारण उन्हें संघर्षों का सामना करना पड़ रहा था। उनकी जरूरत के समय में उनके बेटे तक ने उनका साथ छोड़ दिया था। बिंदु घोष एक कॉमेडियन और एक्ट्रेस होने के अलावा एक फेमस कोरियोग्राफर भी थीं। बिंदु घोष ने कोझी कूवुथु (1982) से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनके निधन से तमिल फिल्म जगत और उनके फैंस के बीच गहरा शोक है। तमिल सिनेमा जगत के सितारे अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

End of Feed